सासाराम, सितम्बर 5 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ बिहार के आह्वान पर अपनी लंबित मांगो के समर्थन में सभी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायक सासाराम में शुक्रवार को मशाल जुलूस निकाला गया। सात सितम्बर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का कार्यक्रम निर्धारित है। मीडिया प्रभारी विनय कुमार ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन चलता रहेगा। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में मशाल जुलूस समाहरणालय के मुख्य प्रवेश द्वार से करगहर मोड़ होते हुये पुनः पोस्टऑफिस चौक पर समाप्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम प्रकाश पंकज सचिव बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ द्वारा की गयी। जिसमें आदिल खां, रंजन सिंह, मदन सिंह, वशिष्ट मुनी, राजीव, आशिष, राजकमल, रितेश तिवारी, अरूण तिवारी, जितेन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.