रामपुर, जनवरी 29 -- रामपुर। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा की ओर से लंबित मार्गों को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में मांग करते हुए कहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा, वेतन, भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी, महंगाई भत्ता, मेडिकल अवकाश आदि सुविधाएं दी जाएं। उनकी रिटायरमेंट की उम्र 65 साल की जाए। कोरोना काल से अब तक सेवानिवृत कार्यकत्रियों को पेंशन और ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए। योग्यता के अनुसार मुख्य सेविका और कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नति दिए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिथलेश चौधरी, सुषमा ठाकुर, सीमा राठौर, पूनम सागर, कमलेश गंगवार, रेखा, अनीता, रजनी, कल्पना आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...