सिमडेगा, जनवरी 6 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को बीपीओ सरोजिनी कुमारी ने जय राम जी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। मनरेगा की योजनाओं में मानव सृजन बढ़ाने का निर्देश दिया। वहीं मनरेगा मजदूरों का इ केवाईसी करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित पोटो हो खेल मैदान, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन को पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही स्वीकृत मोरम पथ को पूरा करने का निर्देश दिया। वही सभी योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने, आम बागवानी का लक्ष्य समय पर पूरा करने, पीएम आवास और अबुवा आवास का मास्टर रोल समय पर निकालने की भी बात कही। बैठक में बीपीओ सरोजिनी कुमारी, अकाउंटेट माणिकलाल, जेई अनिल कुमार नाग, जितेंद्र कुमार, प्रणय भगत, रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.