सीतामढ़ी, सितम्बर 14 -- शिवहर। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय एवं एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने शनिवार को संयुक्त रूप से शिवहर महिला थाना एवं साइबर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों द्वारा संबंधित थानाध्यक्षों को लंबित पड़े मामलों का निष्पादन शीघ्र करने का निर्देश दिया गया। दोनों अधिकारियों द्वारा दोनों थानों के उपस्थित पंजियों की जांच की गई। साथ ही थाना की गतिविधियों की जानकारी ली गई। पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील रहने तथा लोगों की शिकायतों को सुनकर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन 24 घंटे आम लोगों के शिकायतों एवं समस्याओं के निष्पादन के लिए दृढ़ संकल्पित है। निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक डीएसपी भाई भारत कुमार के अलावा ओएसडी सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.