पूर्णिया, नवम्बर 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के अंचल पुलिस निरीक्षकों के साथ बुधवार को एसपी स्वीटी सेहरावत ने बैठक की। इस दौरान अंचलवार कांडों की समीक्षा की गई। जिसके बाद सम्बन्धित थाना क्षेत्रों में घटित कांडों के शीघ्र निष्पादन के लिए पुलिस निरीक्षकों को निर्देश दिया गया। इसके लिए कांडों की पर्यवेक्षण टिप्पणी समय पर उपलब्ध कराते हुए केस डिस्पोजल की सतत निगरानी के लिए उन्हें कहा गया। साथ ही सम्बन्धित थाना की पुलिस की निगरानी करने का भी निर्देश उन्हें दिया गया। इस अवसर पर जिले के सभी अंचल पुलिस निरीक्षक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...