गोपालगंज, जनवरी 8 -- उचकागांव, एक संवाददाता। उचकागांव थाना का बुधवार की रात पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारियों को थाना क्षेत्र से संबंधित सभी लंबित व पुराने कांडों का अनुसंधान माह के अंत तक पूर्ण कर अंतिम जांच प्रतिवेदन शीघ्र समर्पित करने का निर्देश दिया। एसपी ने थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्ती करने तथा अन्य लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहते हुए कांडों के अनुसंधान को प्राथमिकता देने की बात कही। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना की दैनिक पंजी, आगत-निर्गत पंजी को दुरुस्त रखने, थाने में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश...