जमशेदपुर, दिसम्बर 7 -- राज्य संपोषित अबुआ आवास के लाभुकों के लिए राहत भरी खबर है। इस मद में राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को 23 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं। जिला प्रशासन ने भी सभी प्रखंडों को राशि उप आवंटित कर दी है। राशि मिलने से उम्मीद की जा रही है कि कुछ आवास जल्द ही पूरे हो जाएंगे, जबकि कुछ का काम तेजी से आगे बढ़ेगा। इससे पहले 9 सितंबर को 22 करोड़ रुपये मिले थे। पूर्वी सिंहभूम में अबुआ आवास योजना के तहत बीते दो वर्ष में कुल 37,952 आवास आवंटित किए गए थे। इनमें से वित्तीय वर्ष 2023-24 में 8138 जबकि 2024-25 में 29,814 आवास शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 5,837 जबकि 2024-25 में आवंटित आवास के विरुद्ध 1930 आवास ही पूरे हो सके हैं। इस प्रकार दोनों साल मिलाकर कुल 37,952 आवास मिले थे, जिनमें से 7,767 ही पूरे हो सके हैं जबकि 30,185 अब भी अधू...