नई दिल्ली, मार्च 18 -- यूपी के मेरठ से बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां लव मैरिज करने वाली पत्नी ने अपने अवैध संबंधों को छिपाने और प्रेमी के साथ मौज करने के लिए पति की बेहद नृशंस तरीके से हत्या कर दी है। लंदन से लौटे पति को पहले नशीली दवा खाने में मिलाकर दी। इसके बाद हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए। उन टुकड़ों को प्लास्टिक के ड्रम में भरकर सीमेंट का घोल डाल दिया। यही नहीं, इतनी जघन्य हत्या के बाद प्रेमी के साथ मौज करने शिमला चली गई। सभी को पता था कि पति के साथ शिमला गई है। इसका भी पूरा प्लान बनाया था। शिमला से पति के ही फोन से अपडेट डालती रही। घर लौटने पर अपनी मां को हत्या की जानकारी दी। खौफनाक वारदात की जानकारी मिलते ही पूरे घर में हड़कंप मच गया। परिवार ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। ड्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.