नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- लंदन से मुंबई आ रही वर्जिन अटलांटिक की फ्लाइट बुधवार को एक मेडिकल इमरजेंसी के कारण तुर्की के दीयारबाकीर एयरपोर्ट पर डायवर्ट हो गई थी। इसके 24 घंटे से अधिक समय हो गए हैं इसके बावजूद वहां फंसी हुई है। फ्लाइट में सवार 260 से अधिक यात्री इस समय एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं, क्योंकि विमान में एक तकनीकी गड़बड़ी आ गई है। वर्जिन अटलांटिक के एक प्रवक्ता ने कहा, "2 अप्रैल को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से मुंबई जा रही VS358 फ्लाइट को तुर्की के दीयारबाकीर एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी के कारण डायवर्ट किया गया था। इसके बाद विमान की तकनीकी जांच की गई और फिर उसे रद्द कर दिया गया।" यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरलाइन ने उनकी बुनियादी सुविधाओं का भी ध्यान नहीं रखा। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में यात्री सागर कोचर के हवाले से कहा, "लैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.