नई दिल्ली, जुलाई 11 -- लंदन से दिल्ली जा रहे वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन के विमान को शुक्रवार की दोपहर लखनऊ में उतरना पड़ा है। फ्यूल कम होने के कारण पायलट को यह फैसला लेना पड़ा। विमान में 300 यात्री सवार थे। बताया जाता है कि वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन की उड़ान संख्या वीएस 302 गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से रवाना हुआ था। विमान को दस घंटे से अधिक का सफर करके दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचना था। दिल्ली हवाई क्षेत्र में इंतजार के कारण उसे कई चक्कर लगाने पड़े। इससे फ्यूल कम होने लगा। पायलट ने तत्काल लखनऊ के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचना दी और ईंधन की स्थिति बताई। इसके बाद विमान की लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर अनुमति दी गई। एटीसी से लैंडिंग की अनुमति मिलते ही इसकी जानकारी विमान के यात्रियों को दी गई तो वह घबरा गए। उन्हें बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.