रांची, जनवरी 24 -- झारखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में झारखंड@25 कार्यक्रम का आयोजन यूनाइटेड किंगडम की राजधानी लंदन में किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की पहचान उसके संघर्ष, लचीलेपन, सांस्कृतिक विरासत और आत्मगौरव से बनी है। यह आयोजन अतीत के सम्मान और भविष्य के आह्वान का प्रतीक है। लंदन में शुक्रवार को आयोजित एक आधिकारिक स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाग लिया। यह समारोह यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी द्वारा हाई कमीशन ऑफ इंडिया, लंदन में आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड@ 25 केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राज्य के विद्वानों, शोधकर्ताओं, उद्यमियों और प्रवासी समुदाय के योगदान का वैश्विक मंच पर सम्मान है, जो युवा झारखंड को प्रकृति के साथ सामंज...