लंदन, मार्च 25 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लंदन के हाइड पार्क में सफेद साड़ी और चप्पलों में जॉगिंग करते हुए देखा गया। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता कुणाल घोष ने उनकी लंदन यात्रा की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें मुख्यमंत्री को बकिंघम पैलेस से लेकर हाइड पार्क तक घूमते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री बनर्जी ने सफेद बॉर्डर वाली हरे रंग की साड़ी और अपनी पहचान बनी सफेद चप्पलें पहनी थीं। लंदन की ठंड से बचने के लिए उन्होंने काले रंग का कार्डिगन और शॉल भी लिया था। यह 'वॉर्म-अप' सेशन था, जिसकी जानकारी TMC नेता कुणाल घोष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर दी। घोष ने लिखा, "मुख्यमंत्री के अनुसार, आज यह केवल वॉक नहीं, बल्कि वॉर्म-अप है।" वीडियो में ममता बनर्जी को 'बैक-वॉकिंग' करते और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.