बरेली, अक्टूबर 6 -- लंदन की यूनिवर्सिटी में एडमिशन कराने का झांसा देकर एजुकेशन कंसल्टेंसी ने बदायूं के युवक से 14.59 लाख रुपये की ठगी कर ली। एसएसपी के आदेश पर थाना बारादरी में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बदायूं के थाना बिसौली, गांव लक्ष्मीपुर निवासी सत्यप्रकाश का कहना है कि डीडीपुरम निवासी रमनीत सिंह, जसप्रीत सिंह और उनकी नानी दविंदर कौर का एड्यूलाइफ काउंसलिंग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के नाम स्टेडियम रोड पर ऑफिस है। आरोपियों ने लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंजिलिया या अन्य विश्वविद्यालय में प्रवेश कराने का झांसा दिया। षडयंत्र के तहत आरोपियों ने सितंबर 2022 से फरवरी 2024 के बीच उनसे 14.59 लाख रुपये ले लिए। उन्हें धोखे में रखकर फर्जी लेटर दिया और उनकी फर्जी मार्कशीट एंबेसी में लगाई। चार साल तक आरोपी विदेश भेजने के नाम पर उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.