मंगलौर, मई 11 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लंढौरा विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने अलग-अलग कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। पूर्व विधायक चैंपियन के चालक सहारनपुर के ग्राम फतेहपुर पेलयो निवासी प्रभात कुमार ने मंगलौर कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन लंढौरा में पुरानी पुलिस चौकी के चौराहे पर अपने निवास स्थान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विधायक उमेश कुमार के काफिले की गाड़ियों ने उनकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद विधायक उमेश कुमार की गाड़ियों से आधा दर्जन से अधिक लोग बाहर निकले और हाथों में तमंचे व लाठी डंडे लेकर पूर्व विधायक को आतंकित करने लगे। आरोपियों द्वारा उनकी गाड़ियों पर हमला कर शीशे तोड़ दिए। जब उनके द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.