रुडकी, अक्टूबर 11 -- लंढौरा में प्लास्टिक का कचरा और खराब कपड़े जलाते पाए जाने पर प्रशासन ने शनिवार को एक गन्ना कोल्हू और कचरे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को सील कर दिया। यह दो सप्ताह के भीतर इलाके में तीसरी बार गन्ना कोल्हू सील करने की कार्रवाई है। लंढौरा और आसपास के क्षेत्र में लगभग 15 से अधिक गन्ना कोल्हू संचालित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकांश कोल्हू आबादी के पास स्थित हैं और प्लास्टिक और खराब कपड़ा जलाने से स्वास्थ्य और पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। शनिवार को तहसीलदार विकास अवस्थी और नायब तहसीलदार यूसुफ अली ने रुड़की-लक्सर मार्ग पर स्थित गन्ना कोल्हू में अवैध ईंधन जलाते हुए पकड़ा। तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि रुड़की लक्सर मार्ग पर स्थित गन्ना कोल्हू में प्लास्टिक का कचरा और खराब कपड़ा जलता पकड़ा है। टीम ने कचरे से भर...