रुडकी, अप्रैल 21 -- लंढौरा में जल संस्थान की ओर से 71 लाख रुपये की लागत से नया नलकूप लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। विधायक उमेश कुमार और नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. नसीम ने निर्माणाधीन नलकूप का शिलान्यास किया। लंढौरा कस्बे में पानी की सप्लाई के लिए तीन नलकूप लगे हुए हैं। काफी समय से नलकूप नंबर दो काफी कम पानी दे रहा था। पानी के साथ ज्यादा मात्रा में रेत भी आ रहा था। लोगों का कहना है कि पानी की पूर्ति के लिए बिछाई गई लाइन 40 साल पुरानी हो चुकी है। जिससे लीकेज की समस्या बनी रहती है। इन सभी कारणों की वजह से कई साल से नगर में पीने के पानी का संकट बना रहता है। लोगों को पानी की पूर्ति हैंडपंपों से करनी पड़ती है। कुछ दिन पहले नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. नसीम ने इस समस्या के समाधान कराने के लिए विधायक उमेश कुमार से वार्ता की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.