गिरडीह, अक्टूबर 10 -- जमुआ, प्रतिनिधि। शुक्रवार को नालसा नई दिल्ली, झालसा रांची के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह आदेशानुसार जमुआ प्रखंड के लंगटा बाबा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय मिर्जागंज के कानूनी साक्षरता क्लब में शिक्षक मुकेश कुमार की उपस्थिति में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधिक सहायता केंद्र प्रखंड कार्यालय जमुआ के पीएलवी सुबोध कुमार साव ने उपस्थित बच्चों को डायन प्रथा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि डायन डायन प्रथा एक सामाजिक और अंधविश्वास पर आधारित प्रथा है, जो मुख्य रूप से महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़ी है। इसमें महिलाओं पर जादू-टोना करने, बीमारी, अकाल या मृत्यु लाने का आरोप लगाकर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और कई बार मार भी दिया जाता है। यह प्रथा समाज के सामाजिक ताने-बाने और धार्मिक मान्य...