वाराणसी, नवम्बर 30 -- वाराणसी। शहरी परिवहन सेवा को मजबूत बनाने के लिए ई-बसों की संख्या और आवृत्ति बढ़ा दी गई है। अब लंका और सारनाथ रूट पर यात्रियों को हर 15 मिनट में ई-बस उपलब्ध होगी। नगरीय निदेशालय के आदेश के तहत शहर की सीमा क्षेत्र के बाहर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बंद कर दिया गया है, जिससे शहर में इन बसों की संख्या बढ़ गई है। वीसीटीएसएल के एमडी परशुराम पांडेय ने बताया कि यह सेवा सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक नियमित रूप से प्रदान की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.