जमशेदपुर, नवम्बर 12 -- जमशेदपुर। मंगलवार को धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ ने साकची स्थित स्वर्णरेखा तट, आनंदेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में शोक सभा का आयोजन किया। इसमें शहर के विभिन्न स्थानों के आचार्य उपस्थित हुए। सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पूजारी सतीश पाठक जी के पिता, स्व. ललन पाठक का 3 नवंबर को स्वर्गवास हो गया था। उपस्थित आचार्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महासंघ के अध्यक्ष पंडित विपिन कुमार झा ने कहा कि स्व. ललन पाठक का असमयिक निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ललन पाठक का दशकर्म 12 नवंबर को होगा। शोकसभा में पं. चन्द्र मोलेश्वर झा, पं. गोबिन्द कुमार झा, पं. गंगा ओझा, पं. शंकर मिश्रा, पं. मनोहर मिश्र, पं. राजकुमार ओझा, पं. मनिष ओझा, पं. भरत पांडेय, पं. चन्द्रकांत झा, पं. अमित शर्मा और अन्य गणमान्य आचार्य उपस्थित थे।...