गढ़वा, फरवरी 2 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सह 20 सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने कहा कि कुछ लोग झामुमो में रहकर पार्टी को बदनाम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला उपाध्यक्ष प्रकाशचंद्र पाठक उर्फ रौशन पाठक पर हमला बोलते हुए कहा कि रौशन की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उनके द्वारा जमीन हड़पने, लोगों को धमकाने समेत अन्य अनैतिक कार्य किए जा रहे है। पीड़ित परिवार के लोग हमसे मिलकर गुहार लगा रहे है। उनके इस कार्यकलाप के कारण लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसकी शिकायत वह पार्टी नेतृत्व को करेंगे तथा उन पर कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने उन्हें इसलिए पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई थी ताकि क्षेत्र में बेहतर काम हो सके। मगर वह इसके विपरीत कार्य कर रहें हैं। ऐसे लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.