गया, फरवरी 5 -- डुमरिया-पटना स्टेट हाईवे 69 पर रौशनगंज थाने के जलालपुर गांव के पास सड़क पार करने के दौरान वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात की है। घटना के बाद घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, बिंदु दास (30) रौशनगंज थाने के जलालपुर टोला प्राणपुर के रहने वाले वाला था। बिंदु दास कुछ काम से घर से बाहर निकला था। काम करके वह घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आ गया। इस हादसे में बिंदु दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बिंदु एक बाइक की चपेट में आ गया। अंधेरा होने के कारण बाइक सवार फरार हो गया। बिंदु दास मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण कर कर रहा था। उसकी आकस्मिक मौत से पूरे परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और ...