गया, सितम्बर 29 -- रौशनगंज थाने के ब्रह्मोरिया गांव से पुलिस ने एक वांटेड नक्सली को सोमवार को गिरफ्तार किया है। भाकपा माओवादी प्रतिबंधित नक्सली संगठन में रहकर का घटनाओं का अंजाम देने का आरोप है। रौशनगंज, शेरघाटी, डोभी थाने में अलग-अलग नक्सली कांड का मामला दर्ज है। शेरघाटी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में सोमवार को बताया कि रौशनगंज थाने के ब्रह्मोरिया गांव के इंद्रदेव यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इसके लिए एक पुलिस टीम गठित की गई थी। वह कई वर्षों से फरार चल रहा था। इसकी तलाशी के लिए छापेमारी भी की गई थी। सूचना मिली कि वह अपना गांव आया हुआ है, इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बतादें कि, रौशनगंज के झारखंड सीमा से सटे जंगली इलाके में पूर्व में नक्सली संगठन एमसीसी और टीपीसी के बीच अक्सर मुठभेड़ की घटनाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.