लोहरदगा, मार्च 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। रौनियार वैश्य समिति लोहरदगा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत रौनियार वैश्य समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद गुप्ता, सहसचिव दिलीप प्रसाद गुप्ता, रातू रांची ईकाई सचिव अम्बिका प्रसाद गुप्ता आदि ने सम्राट हेमचन्द्र के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। होली मिलन समारोह में महिला, पुरुष और युवा पीढ़ी, बच्चों ने भी एक दूसरे को गुलाब लगाकर होली त्योहार की शुभकामना दी। प्रदेश सचिव महोदय ने कहा कि रौनियार समाज की नयी पीढ़ी को तैयार करना है। समाज चलाने के लिए मातृ शक्ति को आगे लाना है। प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद गुप्ता ने कहा कि रौनियार वैश्य समाज के लोग समाज के रीढ़ होते हैं। महासचिव ने कहा कि जो टूटे हैं तो उसे जोड़ने का कार्य करें। संगठन को कैसे मजबूत करें, शादी विवाह में एक दूसरे क...