देवघर, नवम्बर 6 -- देवघर,प्रतिनिधि। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के अवसर पर रौनियार वैश्य महिला समिति देवघर द्वारा कंबल वितरण व दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व समिति की सचिव कंचन मूर्ति साह, अध्यक्ष लाजवंती गुप्ता एवं उप सचिव पायल गुप्ता ने की। मौके पर समिति की महिलाओं ने कास्टर टाउन स्थित रौनियार आश्रम में एकजुट होकर अपनी तरफ से 5-5 कंबल संग्रहित किए और संग्रहित कंबलों को ज़रूरतमंदों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उसके बाद समिति की सभी महिलाएं वैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन पहुंचीं, जहां गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। उसके बाद देर शाम को समिति की सभी महिलाएं शिवगंगा तट पर पहुंचीं, जहां देव दीपावली के अवसर पर सामूहिक दीपदान किया गया। इस दौरान दीपों की रोशनी और सेवा की भावना के साथ सभी ने एक-दूसरे के साथ खुशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.