कौशाम्बी, अगस्त 2 -- मंझनपुर, संवाददाता। यमुना में आई बाढ़ ने डूब क्षेत्र के 48 गांवों की परेशानी बढ़ा दी है। छह गांवों का संपर्क टूट चुका है। इन गांवों में अब नावों से आवागमन हो रहा है। शनिवार की सुबह से ही लगातार जलस्तर बढ़ रहा था। इसको देखते हुए जिले में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। अधिकारी प्रभावित गांवों का भ्रमण करने लगे थे। अफसरों ने मातहतों को निर्देश दिया है कि आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यमुना में बाढ़ आ चुकी है। मध्यप्रदेश व अन्य प्रांतों में हो रही बारिश का सीधा असर यमुना में पर पड़ा है। कई बांधों से भी पानी छोड़ा गया है। जिसकी वजह से यमुना खतरे के निशान के बराबर चल रही है। शुक्रवार की रात ही इसका अलर्ट जारी हो गया था। शनिवार सुबह होते ही डीएम मधुसूदन हुल्गी व अन्य अफ...