सिमडेगा, जून 17 -- बानो, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय रौतिया सामाज विकास परिषद की बैठक मंगलवार को बड्काडुईल गांव में हुई। बैठक की अध्यक्षता रामेश्वर सिंह ने की। बैठक में ग्राम समिति का विस्तार किया गया। जिसमें रामेश्वर सिंह को अध्यक्ष, तपेश्वर सिंह को उपाध्यक्ष, अनिरुद्ध सिंह को सचिव, तिलेश्वर सिंह, उपसचिव बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी समिति में विश्वभर सिंह, सिकंदर सिंह, ललित सिंह, संतोष सिंह, चन्द्रवती देवी, कमला देवी, जानकी कुमारी, सीमा देवी, रेशमा कुमारी, मोहन सिंह को शामिल किया गया है। मौके पर बिमला देवी, मधेश्वर सिंह, नन्द किशोर सिंह, जानकी कुमारी, जगरनाथ सिंह, घनश्याम सिंह के अलावा काफी संख्या में रौतिया सामाज के सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...