कटिहार, फरवरी 18 -- कटिहार रौतारा थाना क्षेत्र में चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शंकर कुमार यादव के रूप में हुई है। रौतारा थाना अध्यक्ष के अनुसार पुलिस ने आरोपी को संदिग्ध स्थिति में वाहन के साथ पकड़ा, जिसके बाद पूछताछ और प्रारंभिक जांच में बाइक चोरी की होने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.