प्रयागराज, अप्रैल 13 -- सोहबतियाबाग स्थित रौजा मजार पर रविवार को लगे मेले के दौरान पुलिस का पहरा रहा। हर रविवार की तरह भीड़ नहीं रही। फूल माला सहित अन्य सामग्री की दुकानें भी कम लगीं। रौजा मजार पर पहुंचे लोगों ने मजार पर फूल माला चढ़ाकर मन्नतें मांगी। यह क्रम दिन भर जारी रहा। खुल्दाबाद अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और रौजा मजार के मुतवल्ली इखलाक हुसैन के अनुसार यहां लगने वाले मेले में दूर दराज से लोग आते हैं। हर धर्म के लोग शामिल रहते हैं। यह परंपरा बहुत पुरानी चली आ रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सिकंदरा में गाजी मियां की मजार पर चढ़कर भगवा ध्वज फहराने से माहौल तनावपूर्ण हो गया था। जिसके मद्देनजर रौजा मजार पर पुलिस की तैनाती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.