नवादा, दिसम्बर 17 -- रोह, निज प्रतिनिधि रोह बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। सड़क किनारे कब्जा जमाए रखने वाले दुकानदार अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पीछे हट गए थे। सड़क पर यात्री वाहनों की पार्किंग रुक गई थी। मगर अभियान बंद हो जाने के बाद फिर से सड़क किनारे अतिक्रमण होने लगा है। बाजार में यात्री वाहनों की पार्किंग फिर से होने लगी है। जिससे आवागमन की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। आमलोगों के टोकने के बावजूद वाहन चालक अपनी मर्जी की कर रहे हैं। बताया जाता है कि रोह बाजार में प्रतिदिन लगभग दस हजार दोपहिया-चार पहिया वाहनों का दबाव है। दुकान, बैंक और शॉपिंग कॉम्प्लैक्स के सामने वाहन आधी सड़क घेर रहे हैं। वहीं यात्री वाहनों का ठहराव सड़क पर ही हो रहा है। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की तरह पार्किंग की समस्या का हल नि...