मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 29 -- मुशहरी, हिसं। रोहुआ पेट्रोल पंप के पास सेवानिवृत्त शिक्षक के घर पर फायरिंग मामले में आरोपित रोहुआ राजाराम निवासी अनमोल कुमार सिंह (30) व नरसिंहपुर निवासी अंकित कुमार सिंह (30) को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि रविवार को नवादा नरसिंहपुर रोड में वाहन चेकिंग के दौरान लोडेड पिस्तौल के साथ दोनों को दबोच लिया गया। थानेदार ने बताया कि अनमोल कुमार सिंह के पास लोडेड पिस्तौल थी, जिसमें दो गोली लोड थी। पूछताछ में दोनों ने रोहुआ फायरिंग मामले में संलिप्तता स्वीकार की है। दोनों बदमाशों ने पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर को सेवानिवृत्त शिक्षक सतीश कुमार ठाकुर के घर पर जमीन के विवाद में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी। थानेदार ने बताया कि एक बाइक भी जब्त की गई है। अंकित कुमार सिंह पर सदर, मिठनपुरा तथा नगर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.