नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- मुंबई इंडियंस (एमआई) के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में बड़ी पारी खेलने को तरस गए हैं। वह रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ भी कोई खास धमाल नहीं मचा सके। उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 12 गेंदों में 18 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक सिक्स शामिल हैं। उन्हें युवा स्पिनर विप्रज निगम ने पांचवें ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट किया। हालांकि, एमआई के पूर्व कप्तान रोहित ने अपनी छोटी पारी के दौरान एक खास कारनामा अंजाम दिया और इतिहास रच डाला। वह डीसी के खिलाफ कुल 50 छक्के जड़ चुके हैं। दरअसल, 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। धोनी ने रॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.