नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 से अधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। वह सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के बाद ये कीर्तिमान स्थापित करने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। रोहित शर्मा अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने दो मैचों में अर्धशतकीय पारी खेली है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़ा था। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 34357 इंटरनेशनल रन बनाए हैं। टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके विराट कोहली ने 27910 रन बनाए हैं। राहुल द्रविड़ के नाम 24208 रन हैं। रोहित शर्मा ने शनिवा...