नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने पुराने दोस्त अभिषेक नायर को धन्यवाद दिया जिन्हें कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा राष्ट्रीय टीम के सहायक कोच पद से हटा दिया गया था। सैंतीस वर्षीय रोहित ने सोमवार को लिखा, 'धन्यवाद भाई अभिषेक नायर। ' रोहित ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए नाबाद 76 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना अर्धशतक पूरा करने का जश्न मनाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की और 'कैप्शन' में नायर को टैग किया था। रोहित और नायर का बहुत पुराना रिश्ता है। दोनों घरेलू सर्किट में मुंबई के लिए साथ साथ खेले हैं। जब भी भारतीय कप्तान शहर में होते तो नायर उनके लिए निजी सत्र आयोजित करते। नायर की कोचिंग विशेषज्ञता का सभी खिलाड़ी सम्मान करते हैं। श्रेयस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.