नई दिल्ली, मार्च 3 -- चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत का जश्न जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के खिलाफ विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने रोहित को 'मोटा' बताया है। साथ ही उनकी कप्तानी पर भी सवाल उठा दिए हैं। ICC यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के इस टूर्नामेंट में भारत रोहित की कप्तानी में अब तक अजेय रही है। कांग्रेस प्रवक्ता, डॉक्टर शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के तौर पर मोता है। उसे वजन कम करने की जरूरत है। साथ ही वह भारतीय टीम का अब तक का सबसे निराशाजनक कप्तान है।' एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, 'गांगुली, तेंडुलकर, द्रविड़, धोनी, कोहली, कपिल देव, शास्त्री जैसे पूर्व के लोगों की तुलना में उनमें ऐसा क्या विश्वस्तरीय है। वह एक औसत कप्तान होने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.