नई दिल्ली, जनवरी 22 -- भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा मानसिकता और संयम की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि तिलक में कुछ खास है और उनका एटीट्यूड शानदार है। दिग्गज खिलाड़ी ने भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को आगामी टी20 विश्व कप के लिए एक मजेदार सलाह दी है। टी20 विश्व कप का आयोजन भारत-श्रीलंका में किया जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच सात फरवरी को होगा। भारतीय टीम पिछली बार रोहित की कप्तानी में ही टी20 चैंपियन बनी थी। रोहित शर्मा ने जियोहॉटस्टार के एक शो में कहा कि तिलक वर्मा पहले से ही "बड़े मैच के खिलाड़ी" बनने के संकेत दिखा रहा है। रोहित ने कहा, ''मुझे लगता है कि उसमें कुछ अलग है। उसका एटीट्यूड शानदार है। सबसे महत्वपूर्ण उसका टेम्परामेंट है, खासकर पिछले साल एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ उसकी पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.