नई दिल्ली, मई 14 -- रोहित शर्मा और विराट कोहली के अचानक टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने पर हर कोई हैरान है। इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टेस्ट टीम एकदम युवा दिखाई दे रही है, वहीं नए कप्तान का भी अभी कुछ अता-पता नहीं है। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने रोहित और कोहली के रिटायरमेंट पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि महानतम खिलाड़ियों को 50 साल की उम्र तक क्रिकेट खेलनी चाहिए। उनका मानना है कि इन दोनों खिलाड़ियों में अभी बहुत क्रिकेट बाकी था, दोनों ही दिग्गजों ने टेस्ट क्रिकेट को जल्दी अलविदा कह दिया, इससे टीम इंडिया को नुकसान होगा। योगराज सिंह ने एएनआई से कहा, "विराट एक बड़े खिलाड़ी हैं, इसलिए यह निश्चित रूप से नुकसान होगा। जब 2011 में कई खिलाड़ियों को या तो हटा दिया गया, रिटायर कर दिया गया, या उन्हें रिटायर होने के लिए मजब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.