रांची, अप्रैल 28 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। सीसीएल एनके एरिया के रोहिणी परियोजना में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के द्वारा आयोजित विश्व सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सुरक्षा ध्वजारोहण करने के साथ किया। कार्यक्रम के दौरान परियोजना पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के द्वारा कोल इंडिया अध्यक्ष का संदेश भी पढ़ा गया, जिसमें सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सुधार की आवश्यकता पर बल दिया गया था। परियोजना पदाधिकारी ने कर्मचारियों को सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सीसीएल अपने कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी अपने श्रमिकों के स्वास्थ्य के प्रति बहुत सतर्क है। साथ ही अत्याधुनिक तकनीकों से खदान की सुरक्षा बढ़ाने...