रांची, मई 14 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। सीसीएल एनके एरिया के रोहिणी परियोजना के नए परियोजना पदाधिकारी दीपक कुमार ने बुधवार को अपना योग्यदान दिया। नए परियोजना पदाधिकारी ने वर्तमान परियोजना पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद से चार्ज लिया। राजेंद्र प्रसाद का स्थानांतरण हजारीबाग एरिया में हो गया है। नए परियोजना पदाधिकारी दीपक कुमार का परियोजना के अधिकारियों कर्मचारियों ने बुके देकर स्वागत किया। परियोजना पदाधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि वे इस परियोजना में कार्यरत थे और उन्हें परियोजना के बारे में हर तरह से पूरी जानकारी है। इसलिए परियोजना विस्तारीकरण में सभी के सहयोग से कार्य आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना के कामगारों और रैयत विस्थापित से आग्रह किया है कि उन्हें सहयोग करें। प्रबंधन भी सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। इस मौके पर सुजीत कुमार,सतपाल सिंह,ज...