मुंगेर, मई 31 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। खरीफ फसल की खेती के लिए किसान धीरे-धीरे तैयारी में लग गए हैं। रोहिणी नक्षत्र चढ़ने को लेकर बिचड़ा डालने के लिए किसान खेत की तैयारी करने में जुट गया है। इस नक्षत्र में धान का बिचड़ा डालने के लिए खेत की जोताई पहले भी किसान कर चुके हैं। अब खेत की अंतिम तैयारी में लगे हैं। अच्छी खेती के लिए यह नक्षत्र किसानों के लिए वरदान माना जाता है। इस नक्षत्र के डाले गए बीज से सुपंख खेती के आसार बने रहते हैं। इस लिहाज से किसान खेतीबाड़ी के लिए खेत की जोताई के बाद बिचड़ा डालने के लिए जुट गए हैं। जिले के किसान सैकड़ों हेक्टेयर में धान की रोपनी करेंगे। इसके लिए उपयुक्त धान का बिचड़ा डालेंगे। गौरतलब है कि रविवार को ही अल सुबह सुबह 3:15 बजे से सूर्य ने रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया है। यह नक्षत्र 15 दिनों तक यानी 8 जून त...