भभुआ, मई 29 -- पेज चार की लीड खबर रोहिणी नक्षत्र में बिचड़ा डालने के लिए नहर से नहीं मिलेगा पानी नहर के तटबंधों की मरम्मत व साफ सफाई का 15 जून तक चलेगा कार्य डीजल पंप व मोटर चलाकर रोहिणी नक्षत्र में धान का बिचड़ा डाल रहे किसान भभुआ, हिंदुस्तान संवाददाता। इस बार रोहिणी नक्षत्र में धान का बिचड़ा डालने के लिए किसानों को नहर से पानी नहीं मिलेगा। सिंचाई विभाग द्वारा 15 जून तक नहर में गाद की साफ-सफाई एवं क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मति का कार्य किया जाएगा। इस बात की जानकारी सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता हरिनाथ बैठा ने दी। इधर नहर में पानी नहीं छोड़े जाने के कारण जिले के अग्रणी किसान डीजल पंप, मोटर एवं समरसेबल चलाकर धान का बिचड़ा डाल रहे हैं। डीजल पंप, मोटर एवं समरसेबल चलाकर धान का बिचड़ा डालने में किसानों की जेब ढिली हो रही है। ऐसे में जिले के किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.