रांची, मई 16 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। रोहिणी परियोजना के खदान से मात्र 500 मीटर की दूरी पर जंगल में भू- धंसान हुआ है। यह भू-धंसान ढुब बस्ती के नजदीक जंगल में हुआ है। लगभग 50 मीटर के एरिया में और लगभग आठ से दस फीट की गहराई तक धंसान हुआ। भू- धंसान के कारण कई पेड़ धराशायी होकर गढ्ढे में ही गिर गए हैं। भू-धंसान के बगल से ही नौ नम्बर मंदिर जाने वाली सड़क गुजरी है। बताया जाता है कि पिछले वर्ष भी इसी जगह पर भू-धंसान हो चुका है। जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में पूर्व में भूमिगत खदान चल चुका है और अब रोहिणी खदान से होने वाली ब्लास्टिंग के कारण जंगलों में भूमि धंसने लगी है, जो बड़े खतरे का कारण बन सकती है, क्योंकि इस क्षेत्र में लोगों का आवागमन रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.