मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 6 -- लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने रोहाना चौकी प्रभारी समेत दो दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर अन्य दरोगाओं को भेजा गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रोहाना चौकी क्षेत्र में लगातार नलकूपों से सामान चोरी हो रहा था। चौकी इंचार्ज नितिन कुमार को क्षेत्र में लगातार गश्त करने के आदेश दिए थे। उसके बाद घटनाए न रुकने पर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उसके स्थान पर नई मंडी चौकी प्रभारी अनिल तोमर को रोहाना चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं थाना सिविल लाइन में तैनात दरोगा हरिओम चौधरी पिछले पांच दिन से बगैर अनुमति लिए थाने से गायब चल रहे थे। दरोगा को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। दरोगा अजयपाल को तितावी थाने का एसएसआई व दरोगा असगर अली को नई मंडी का चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.