वाराणसी, फरवरी 21 -- रोहनिया (वाराणसी), संवाद। राजातालाब के पयागपुर स्थित श्रीप्रकाश इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र में शुक्रवार को दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान छात्रों की पिटाई के बाद जमकर हंगामा हुआ। कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों पिटाई का आरोप लगाते हुए छात्र केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए। दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। मौके पर पुलिस और शिक्षाधिकारियों ने पहुंचकर किसी तरह छात्रों को शांत कराया। हंगामा रात तक चला। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई। श्रीप्रकाश इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र में छात्राओं के स्वकेंद्र के साथ महामना इंटर कॉलेज बच्छांव और अर्जुन प्रसाद इंटर कॉलेज खजुरी के छात्रों का सेंटर पड़ा है। शुक्रवार को दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा देकर निकले छात्रों को शिक्षक और कर्मचा...