आगरा, फरवरी 2 -- रोहता (सदर) में रविवार की रात घर के बाहर से लापता हुई महिला का रक्त रंजित शव सोमवार की सुबह घर के पास स्थित मार्केट की सीढ़ियों पर मिला। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। हत्या का हल्ला मचते ही भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। रात को उसे महिला के साथ बंद मार्केट की सीढ़ियों पर जाते देखा गया था। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। 36 वर्षीय पूनम की शादी करीब 18 साल पहले फर्रुखाबाद निवासी नरेंद्र के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। पूनम दो बच्चों के साथ मां विमला देवी के साथ सालों से आगरा में रह रही थी। रात नौ बजे घर के बाहर अलाव के पास बैठी थी। 16 वर्षीय बेटी प्राची मां को देखने आई। मां वहां नहीं मिली। उसे लगा कि पड़ोस में...