गया, सितम्बर 10 -- गया जंक्शन पर बुधवार को ऑपरेशन रेल प्रहरी के तहत आरपीएफ टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र से लापता हुई दो लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया। जानकारी के अनुसार, परिजनों ने लड़कियों के गायब होने पर थाने में मामला दर्ज कराया था और उनकी खोजबीन की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रेलवे स्टेशनों पर भी सर्च का निर्देश दिया था। इसी क्रम में गया जंक्शन पर अभियान चलाया गया। खोजबीन के दौरान दोनों लड़कियां स्टेशन परिसर के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर मिलीं। आरपीएफ ने तत्काल उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और नासरीगंज थाना को सूचना दी। सूचना पर उप निरीक्षक शबनम कुमारी अपने दल के साथ आरपीएफ पोस्ट गया पहुंचीं और उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार से दोनों लड़कियों को सकु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.