एक संवाददाता, मार्च 4 -- बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में कोर्ट से महज कुछ ही दूरी पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे क्षेत्र में सनसनी का माहौल पैदा हो गया। अपराधी करियावा बाल से सटे तुरती रोड पर युवक की हत्या कर शव को पेड़ के नीचे फेंक कर भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में अपराधिक मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी पुलिस के लिए सिर दर्द बन गई है। बीते तीन महीनों में दो दर्जनों से अधिक हत्या, लूट और बलात्कार के मामला सामने आ चुके हैं। ताजा मामले में मृतक की पहचान बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बरना गांव निवासी सिगासन सिंह के पुत्र दीपक कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना कि जानकारी पुलिस को मंगलवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा मिली। सूचना पर डीएसपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.