पटना, फरवरी 20 -- प्रदेश राजद ने रोहतास के सासाराम स्थित करवनदिया में वक्फ इस्टेट संख्या 1982 अमरी मस्जिद की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने गुरुवार को जारी बयान में राज्य सरकार से पटना उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में इसे अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस वक्फ इस्टेट के सचिव शमसुल हक अंसारी द्वारा सुन्नी वक्फ बोर्ड से लेकर स्थानीय प्रशासन तक से गुहार लगायी जा रही है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे नमाजियों को असुविधा होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.