सासाराम, मई 7 -- सासाराम, निज संवाददाता। रोहतास बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। चुनाव में 91 फीसदी से अधिक वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। बताया जाता है कि संघ के लाइब्रेरी कक्ष में सुबह आठ से शाम तीन बजे तक वोट डाले गए। इस दौरान 307 में से 282 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं खबर लिखे जाने तक मतों की गिनती जारी थी। बताया जाता है कि रोहतास बार एसोसिएशन में अध्यक्ष के एक पद पर दो, महासचिव के एक पद पर तीन, महासचिव के तीन पदों पर पांच व ऑडिटर के दो पदों पर तीन प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं अन्य पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं मतदान को लेकर सुबह से ही संघ भवन में सरगर्मी देखी गई। उम्मीदवारों को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशियों ने अंतिम समय तक ताकत झोंक दी थी। सभी पदों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.