सासाराम, अप्रैल 26 -- सासाराम, निज संवाददाता। रोहतास बार एसोसिएशन चुनाव में चार पदों पर ही वोट डाले जाएंगे। वहीं अन्य पदों पर पदाधिकारी व सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शनिवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित थी। विभिन्न पदों के लिए वोट सात मई को डाले जाएंगे और उसी दिन मतगणना होगी। इसकी जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी दिनेश कुमार सिन्हा ने बताया कि अध्यक्ष के एक पद पर मुक्तिनारायण तिवारी व अरविंद कुमार के बीच मुकाबला होगा। वहीं उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, अजय कुमार सिन्हा, वासुदेव नारायण सिंह व देवेन्द्र कुमार चौबे के बीच टक्कर होगी। महासचिव के एक पद के लिए राजकुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह व मनोज कुमार सिन्हा के बीच मुकाबला होगा। इसी तरह अंकेक्षक के पद पर कृष्ण कुमार यादव, प्रदीप कुमार...