सासाराम, मई 14 -- सासाराम, नगर संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रोहतास के एथलिट पीयूस राज ने रजत पदक जीता है। भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय तथा खेलो इंडिया आयोजन समिति के संयुक्त तत्वाधान में खेल विभाग बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना द्वारा इन खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पटना में 12 से 15 में तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत एथलेटिक्स प्रतियोगिता चल रही है। जिसके दूसरे दिन रोहतास जिले के पीयूष राज ने रजत पदक प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है। रोहतास जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व सचिव विनय कृष्ण ने बताया कि पीयूष राज ने आज 400 मी दौड़ की स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता के फाइनल में अलग-अलग राज्यों के छह एथलिट भाग लग रहे थे। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.